पंचायत समिति हमीरपुर की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष हरीश शर्मा। स्रोत : संवाद
हमीरपुर। पंचायत समिति हमीरपुर की बैठक शुक्रवार को बीडीओ कार्यालय हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति अध्यक्ष हरीश शर्मा ने की। बैठक में पंचायतों में विकास कार्यों के लिए रखे पैसे का उपयोग न होने पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिन पंचायतों में विभिन्न कार्यों काे करने का पैसा पड़ा हुआ है और किसी कारण से उपयोग नहीं हो रहा है, तो उस पैसे को किसी अन्य कार्य में लगा दिया जाए। हर बीडीसी की ओर से अपने क्षेत्र में रास्ता बनाने सहित कई कार्य डाले होते हैं, लेकिन जमीनी विवाद सहित अन्य कारणों से पैसा उपयोग में नहीं हो पा रहा है। यह पैसा लैप्स न हो, इससे पहले इस पैसा का प्रयोग उसी पंचायत में किसी अन्य कार्यों में लगाया जाए, ताकि पैसा का सदुपयोग हो सके। पंचायत समिति उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि हर पंचायत में कुछ काम लटके होते हैं। उस पैसे को ऐसे कार्यों में लगाने का निर्णय लिया है जहां पर विवाद न हो। इस दौरान उपाध्यक्ष संजीव शर्मा सहित 15 बीडीसी सहित कुछ पंचायतों के प्रधान शामिल हुए।