फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों-पशुपालकों के लिए राहत लेकर आया बजट : राजेश

Mon, 23 Mar 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से प्रस्तुत बजट दूरदर्शी और जनहितैषी है। मीडिया को दिए बयान में हिमुडा निदेशक राजेश बन्याल ने बताया कि बजट विशेष रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

यह बजट न केवल किसानों और पशुपालकों के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को भी सीधे तौर पर फायदा देगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने गाय और भैंस के दूध के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी कर पशुपालकों को राहत दी है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा और सिलाई शिक्षकों सहित कई वर्गों के मानदेय में इजाफा किया है। कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन दिया है। गेहूं और मक्की के समर्थन मूल्य में वृद्धि के साथ पशुपालन के लिए 724 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग की योजनाओं के लिए 2000 करोड़ रुपये तथा ऊर्जा क्षेत्र के लिए 4150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। बजट प्रदेश के संतुलित और समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें