फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत ने नहीं चुकाया बिल, बीएसएनएल ने किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत पपलाह पर बीएसएनएल ने बिल न चुकाने पर लोक अदालत में केस कर दिया है। इसके लिए 14 मार्च को सेटलमेंट के लिए पेशी रखी गई थी। हालांकि, पंचायत ने बिल 13 मार्च को ही जमा करवा दिया। पपलाह पंचायत को बीएसएनएल का टेलीफोन और ब्रॉडबैंड का लगभग अढ़ाई माह का 3696 रुपये बिल चुकता करना था। बीएसएनएल ने पंचायत का कनेक्शन भी काट दिया। जिससे पंचायत में ऑनलाइन होने वाला काम भी प्रभावित हुआ है। पंचायत प्रधान और सचिव बिल को नहीं दे रहे थे। कई बार पंचायत के अन्य प्रतिनिधियों व विभाग के नोटिस के बाद भी बिल चुकता नहीं किया गया। इसी बीच पपलाह पंचायत की सचिव सेवानिवृत्त हो गई और नई सचिव ने भी बिल नहीं भरे।
विज्ञापन

मजबूरन बीएसएनएल को लोक अदालत में बिल के सेटलमेंट के लिए केस करना पड़ा। उधर इस बारे में पंचायत प्रधान गुरमीत कौर ने कहा कि पंचायत सचिव के सेवानिवृत्त होने से बिल पेंडिंग हो गया था। जिसे 13 मार्च को आरटीजीएस के माध्यम से जमा करवा दिया गया है।
उपप्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि कई बार पंचायत की बैठक में बिल को जमा करवाने के लिए कहा गया लेकिन, इसे अनसुना किया गया। अब कोर्ट में बीएसएनल ने केस दर्ज करवा दिया है। उधर, इस बारे में पंचायत सचिव कमला देवी ने कहा कि मुझे बीएसएनएल के बिल के बारे में जानकारी नहीं है। सेवानिवृत्त हुए सचिव के समय का बिल होगा। इस बारे में प्रधान को पता होगा। बीएसएनएल के एसडीओ विजय धीमान ने बताया कि अभी पपलाह पंचायत की ओर से बिल चुकता करने की कोई जानकारी नहीं है। यदि आरटीजीएस के माध्यम से बिल जमा करवाया है तो उसके नंबर या रसीद देने के बाद ही बिल की अदायगी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें