फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर हडे़टा में एक हफ्ते से ब्रॉडबैंड सेवा ठप

Thu, 18 Aug 2016 12:07 AM IST
सुनील कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर, गलोड़
विज्ञापन
bsnl
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अपर हड़ेटा में ब्रॉडबैंड सेवा एक सप्ताह से ठप है। इससे सरकारी कामकाज सहित अन्य उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हालांकि दूरसंचार निगम प्रबंधन को समस्या के बारे में अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया है।

ग्राम पंचायत हड़ेटा के प्रधान संजय कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अपर हड़ेटा के प्रधानाचार्य ओमदत्त, स्थानीय लोगों में प्रदीप, सुनील कुमार, रोहित, अक्षित, अभिषेक आदि का कहना है कि क्षेत्र में एक हफ्ते से ब्रॉडबैंड सेवा ठप है।
विज्ञापन


इस समस्या के बारे में बीएसएनएल प्रबंधन को कई बार बता चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। उपभोक्ताओं के साथ-साथ पंचायत और स्कूल का कार्य प्रभावित हो रहा है।

स्कूल प्रबंधन की मानें तो बच्चों को छात्रवृत्तियां के प्रपत्र और हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के तहत छात्रों का पंजीकरण कार्य चल रहा है, लेकिन ब्रॉडबैंड सेवा ठप होने से कार्य प्रभावित हो रहा है। लोगों ने बीएसएनएल प्रबंधन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


दूरसंचार निगम प्रबंधन के कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार का कहना है कि बरसात के चलते केबल तारें टूटने से समस्या हुई है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें