फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रवासियों में चले ईंट-पत्थर, महिला सहित तीन घायल

Fri, 13 Feb 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत बुधवार देर शाम को प्रवासियों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान प्रवासियों में खूब ईंट-पत्थर चले। इस हमले में तीन लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घायलों में एक महिला व दो युवकों को सिर में चोटे आई हैं। इससे पहले भी पुलिस थाना नादौन के तहत प्रवासियों द्वारा लड़ाई-झगड़ा करने व तोड़-फोड़ के मामले सामने आ चुके हैं। बुधवार देर शाम नादौन शहर के बीचों बीच रत्तन गली में प्रवासियों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। लोगों के बीच बचाव के कारण मामला शांत हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले गाली-गलौच हुआ और फिर यह बहसबाजी अचानक हिंसक झगड़े में बदल गई। जैन चौक के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौक तथा आसपास की गलियों में अक्सर रात के समय प्रवासियों के बीच मारपीट, झगड़ा, बहस आदि होती रहती है। इसके कारण स्थानीय लोग भी बहुत परेशान हैं।
विज्ञापन

लोगों ने नगर परिषद तथा पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नगर परिषद के तहत रहने वाले समस्त प्रवासियों का पंजीकरण सुनिश्चित करवाया जाए तथा माहौल खराब कर रहे ऐसे प्रवासियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

कोट :

पुलिस थाना नादौन के तहत लड़ाई-झगड़े को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रही है। मकान मालिकों को चाहिए कि वह प्रवासियों को पंजीकरण करवाएं। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें