फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के पास गाड़ी का ब्रेक फेल, महिला चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित कार के टायर से महिला के नाखून निकले, आपातकाल में करवाया इलाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मुख्य गेट के पास एक अनियंत्रित कार का टायर महिला के पैर पर चढ़ गया। हादसे में महिला घायल हो गई। साथ में एक लड़का भी वहीं पर गिर गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था। इससे यह हादसा हुआ। इस घटना में लड़के को कोई चोट नहीं आई लेकिन महिला के पैरों का नाखून पूरी तरह से निकल गया और खून बहने लगा। महिला को तुरंत आपातकाल में ले जाया गया और वहां उसका इलाज किया गया। महिला की आयु 60 वर्ष के करीब थी। अस्पताल के मुख्य गेट के पास काफी भीड़ रहती है और सिंगल लेन होने के कारण जाम भी लगा रहता है। वहीं, यहां पर उतराई भी है। इससे गाड़ियां तेजी से आती हैं। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि महिला का इलाज कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें