फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में मुक्केबाजी चैंपियनशिप 15 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। 15 मार्च से 23 मार्च 2020 तक होने जा रही ऑल इंडिया इंटर डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की तरफ से बुधवार को हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अनिल मनकोटिया, हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के सदस्य सुरेश राठौर, कोच अजय ठाकुर और संतोष ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता रोहतक में नेशनल बॉक्सिंग अकादमी में होगी।
विज्ञापन

जिसमें पूरे देश से जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की तरफ से सिलेक्ट की गई टीमें हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता में 1 जनवरी 2006 से 31 दिसंबर 2007 के बीच जन्मे लड़के और लड़कियां हिस्सा ले सकते हैं। जिलास्तरीय टीम का चयन 18 फरवरी 2020 को हमीरपुर के व्बॉयज स्कूल ग्राउंड में 11 बजे किया जाएगा। इसमें 10 वेट कैटेगिरी के लड़के और 10 वेट कैटेगिरी की लड़कियां व कुल 20 खिलाड़ियों का चयन होगा। हमीरपुर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की तरफ से टीम को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिसमें 15 मार्च से पहले उन्हें बॉक्सिंग के बारे में जानकारी दी जाएगी व शारीरिक तौर पर फिट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें