फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पानी छूते ही पुल के दोनों छोर होंगे ऑटो लॉक, लग जाएंगे बैरिकेड

Thu, 08 Oct 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ऊहल स्कूल की भार्गवी ठाकुर अपने मॉडल के साथ । संवाद
विज्ञापन
बवीता चंदेल
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले के दुर्गम क्षेत्र ऊहल के सरकारी स्कूल की छात्रा ने बरसात में पुलों पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए ऐसा मॉडल तैयार किया है, जिसमें पुल पर पानी आते ही दोनों छोर ऑटो लॉक होकर बैरिकेड लग जाएंगे।
पानी का स्तर खतरे की स्थिति तक पहुंचते ही सेंसर सक्रिय होंगे और वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। हूटर बजने के साथ लाल बत्ती जलकर वाहन चालकों को खतरे का संकेत देगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊहल की 12वीं कक्षा की नॉन मेडिकल छात्रा भार्गवी ठाकुर के ‘सेफ एंड स्मार्ट ब्रिज’ मॉडल का चयन जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए हुआ है।
विज्ञापन

भार्गवी ने सुजानपुर ब्लॉक में आयोजित बाल विज्ञान सम्मेलन में यह मॉडल प्रस्तुत किया था। मॉडल की कार्यप्रणाली और समस्या के समाधान को देखते हुए इसका चयन जिला स्तरीय सम्मेलन के लिए किया गया।
भागदौड़ के इस दौर में लोग कई बार सड़क और पुल पर दिख रहे खतरे को नजरअंदाज कर जल्दबाजी में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं।
पुल पर पानी ओवरफ्लो होने या भूस्खलन के बीच भी आवाजाही जारी रहने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को संभावित खतरे से बचाने के लिए यह मॉडल अहम साबित हो सकता है।
मॉडल में पुल के दोनों छोर पर सेंसर से जुड़े स्वचालित बैरिकेड लगाए गए हैं। पानी का स्तर बढ़ते ही सेंसर सक्रिय होंगे और दोनों ओर के बैरिकेड अपने आप बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन

साथ ही हूटर बजने और लाल बत्ती जलने की व्यवस्था की गई है। इससे वाहन चालकों को दृश्य और ध्वनि दोनों माध्यमों से खतरे का संकेत मिलेगा और वे पुल पर पहुंचने से पहले ही रुक सकेंगे। दुर्गम क्षेत्र के स्कूल की छात्रा की इस पहल की स्थानीय स्तर पर भी सराहना हो रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें