फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जोलसप्पड़ के पास बोलेरो गाड़ी सफेदे से टकराई, छह श्रद्धालु जख्मी

Thu, 12 Jun 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जोलसप्पड़ में सफेदे के पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी। संवाद।
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास सुबह 11:00 बजे के करीब हमीरपुर की ओर से नादौन की ओर जा रही बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बोलेरो जीप में सवार छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

हालांकि, इस हादसे में दो साल के बच्चे को एक भी खरोंच नहीं आई है। सभी घायलों को निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार देने के बाद हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। ठियोग निवासी चैन सिंह ने कहा कि सुबह पांच बजे वह परिवार के साथ अपनी ही अप्लाइड फॉर नई बोलेरो गाड़ी में सवार होकर ज्वाला माता के दर्शन करने जा रहे थे।
इस दौरान जोलसप्पड़ के पास 11:00 बजे के करीब गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सफेदे के बड़े पेड़ से टकरा गई। जोरदार टक्कर में गाड़ी को नुकसान के साथ ही सवारों को भी चोटें लगी हैं। सात सवारों में एक ही परिवार की चार महिलाएं बैठी थीं। वहीं, चालक सहित तीन पुरुष सवार थे। लोगों ने घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस को सूचित किया।
विज्ञापन

वहीं, एंबुलेंस आने तक पास के निजी क्नीलिक में घायलों को उपचार दिया गया। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया। यहां पर घायलों का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी नादौन निर्मल सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। टीम मौके पर भेजी गई है। अभी तक मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

जोलसप्पड़ में सफेदे के पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें