फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान का फंदे से लटका मिला शव

Wed, 29 Jul 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के लोहारली गांव में रविवार को छुट्टी पर घर पहुंचे भारतीय सेना के एक जवान का शव सोमवार सुबह घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रवि कुमार पुत्र जगदीश निवासी गांव लोहारली के रूप में हुई है। वह भारतीय सेना में कार्यरत था और रविवार को ही छुट्टी लेकर घर पहुंचा था।
परिजनों के अनुसार रविवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सोमवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक शव नीचे उतारा जा चुका था।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने भाई और मृतक की माता का बयान दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी नौकरी करती है ओर शाम को वह घर पर नहीं थी। रात को उसकी माता ने ही उसे खाना खिलाया था।
हालांकि उसकी मां उसे रात को नीचे की मंजिल में ही सोने के लिए कहती रही, लेकिन वह ऊपरी मंजिल पर सोने के लिए चला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रवि कुमार विवाहित था। वह अपने पीछे पत्नी और करीब ढाई वर्ष के बेटे को छोड़ गया है। जवान के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


कोट :
मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -बलबीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें