फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आधी रात को दो गुटों में खूनी संघर्ष, चले चाकू

Fri, 13 Dec 2024 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में आधी रात को युवाओं के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। जिला मुख्यालय स्थित एक मैरिज पैलेस से शादी से लौट रहे युवाओं के एक गुट की दूसरे गुट के साथ बहसबाजी हो गई है। इस मामले में सदर थाना पुलिस में क्राॅस केस दर्ज किया है। गंभीर रूप से घायल एक युवक को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मामले में गुट में शामिल एक युवक के खिलाफ एनडीपीएस के मामले भी दर्ज हैं। युवक को पुलिस पहले चिट्टा के साथ पकड़ चुकी है। आधी रात को मारपीट की यह वारदात सामने आई है। इस दौरान चाकू के प्रयोग भी किए जाने की बात पुलिस जांच में सामने आई है। पुलिस टीम ने मौके का भी निरीक्षण का सुबूत जुटाए हैं। दोनों गुटों में शामिल युवाओं का मेडिकल करवाया गया है। हर्ष निवासी वार्ड नंबर पांच नगर परिषद हमीरपुर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह बुधवार रात समय करीब 11.45 बजे अपनी बाइक पर गांधी चौक से नीचे घर को बाजार से होकर आ रहा था तो इस दौरान एक कार नीचे से गांधी चौक की तरफ जा रही थी। कार में बैठे लड़के शोर-शराबा और गाली गलौज कर रहे थे। इस पर शिकायतकर्ता ने उनकी गाड़ी के पास बाइक रोकी। गाड़ी में बैठे 5-6 लड़के नीचे उतरे और उनके साथ मारपीट की। हर्ष ने कहा कि उनके ऊपर चाकू से वार किया गया, जिससे हाथ में गंभीर चोट लगी है। दूसरे पक्ष से राजकुमार निवासी गांव घरथेड़ी तहसील एवं जिला हमीरपुर ने लिखित शिकायत दी है कि रात करीब 11.45 बजे बाइक चालक ने बस स्टैंड के पास उनका और दोस्तों का रास्ता का रास्ता रोका व इनके साथ मारपीट तथा गाली गलौज की। चाकू से उनके ऊपर वार किए। मामले में घायल हर्ष को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। यहां उनके हाथ की सर्जरी होगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है जिसपर क्रास केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें