फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में लगेगी ब्लड स्टोरेज यूनिट, जल्द शुरू होगा कार्य

Fri, 05 Dec 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित करने का कार्य शुरू हो गया है। एनएचएम की टीम ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर यूनिट स्थापित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली है।
विज्ञापन

अब शीघ्र ही अस्पताल में यूनिट स्थापना को लेकर कार्य होगा, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को ऑपरेशन के दौरान ब्लड चढ़ाने, डोनेट करने और एकत्रित करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। अस्पताल में प्रतिदिन 450 के करीब ओपीडी है। प्रतिदिन दो दर्जन पंचायतों के लोग स्वास्थ्य जांच व उपचार से संबंधित लाभ के लिए अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में अब यूनिट के स्थापित होने से लोगों को लाभ होगा।
वर्तमान में उपमंडल भोरंज में ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध नहीं है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों और उनके तीमारदारों को रक्त उपलब्ध करवाने के लिए काफी असुविधा होती है। उपचार के दौरान किसी मरीज को खून की आवश्यकता होने पर उसे मेडिकल काॅलेज हमीरपुर भेजना पड़ता है, जो भोरंज मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाएं भी लंबे समय से अस्पताल में ब्लड बैंक स्थापित करने की मांग उठाती आ रही हैं। अब उपमंडल की लगभग 50 पंचायतों के लोगों को इसका लाभ होगा। अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित होने से स्थानीय मरीजों और जरूरतमंदों को सीधा लाभ मिलेगा तथा आपात स्थिति में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

कोट

अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट का सर्वे हो गया है और जल्द ही अस्पताल में यूनिट स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इससे मरीजों को अस्पताल में ही ब्लड रखने की सुविधा मिलेगी। -ललित कालिया, बीएमओ, भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें