फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धा की भूमिका निभाने वाले सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। डॉक्टर अब्दुल कलाम सोसायटी फॉर ह्यूमन अवेयरनेस का वार्षिक समारोह वीरवार को सलौणी में मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने शिरकत की। इस दौरान कोरोना महामारी के संकट में योद्धाओं की भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। वर्चुअल रैली के माध्यम से संस्था के साथ जुड़ी सभी वर्कर्स को संबोधित किया गया। मीडिया कर्मियों सहित डॉक्टरों और पंचायत स्तर पर बेहतर भूमिका निभाने वाले प्रतिनिधियों के कार्य की सराहना की गई। कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग में डॉक्टर के पद पर सेवाएं देने वाले रितिक शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। डॉक्टर रितिक शर्मा 23 साल की उम्र में 37 बार रक्तदान कर रक्तवीर बन गए हैं। संस्था की अध्यक्ष सुनीता दरोच ने संस्था द्वारा किए जा रहे महिला उत्थान के कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें