फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परिवारों में मारपीट पर क्रॉस केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत कड़ोहता गांव में दो परिवारों में हुई मारपीट पर क्रॉस केस दर्ज हुआ है। ऊषा देवी पत्नी विधि चंद गांव कठियांवी डाकघर कड़ोहता तहसील भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीते बुधवार शाम छह बजे प्यार चंद व उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने बिना वजह उसके साथ हाथापाई और मारपीट की। मारपीट में उसे चोटें आई हैं। वहीं, निर्मला देवी पत्नी प्यार चंद गांव कठियांवी डाकघर कड़ोहता तहसील भोरंज और उसके परिवार के सदस्यों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह पानी की पाइप इकट्ठी कर रहे थे तो बुधवार शाम 6:30 बजे उषा देवी व उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की। इस मारपीट से इन्हें चोटें आई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी का कहना है कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें