फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कांगू में जल्द बनकर तैयार होगी ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट

Wed, 13 Aug 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कांगू में निर्माणाधीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट। संवाद
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत कांगू में जल्द ही ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनकर तैयार होगी। निर्माणाधीन यूनिट के भवन का करीब 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत करीब 50 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि स्वास्थ्य खंड गलोड़ के तहत यूनिट का निर्माण गलोड़ में होना प्रस्तावित था। यहां पर पर्याप्त भूमि नहीं मिलने के कारण गलोड़ से करीब दस किलोमीटर दूर कांगू में यूनिट तैयार की जा रही है। खिड़कियां और दरवाजे लगाएं जा रहे हैं। यूनिट के निर्माण से एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के टेस्टों की सुविधा मरीजों को मिलेगी।
यूनिट के शुरू होने से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को विशेष लाभ होगा। उन्हें अब जांच के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यूनिट में आधुनिक मशीन लगाई जाएंगी। इससे विभिन्न टेस्ट की रिपोर्ट भी जल्द मिलेगी। कई जरूरी जांच सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से समय की भी बचत होगी। वहीं, इलाज में लगने वाला खर्च भी कम होगा।
विज्ञापन

वहीं, बीएमओ गलोड़ अरविंद कौंडल ने बताया कि कांगू में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण करवाया जा रहा है। लगभग 80 फीसदी कार्य हो गया है। यूनिट के संचालन से मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि निर्माण पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें