फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस का संगठन की मजबूती पर मंथन

Fri, 12 Feb 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की कार्यकारिणी की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में विश्रामगृह हमीरपुर में हुई। शुक्रवार को आयोजित इस बैठक में केसीसीबी के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सुनील कुमार ने कहा कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार हमीरपुर में संगठन को चुस्त-दुरुस्त तथा मजबूती प्रदान करने के दृष्टिगत कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि संगठन के लिए काम करने वाले व्यक्ति आगे आएं।

कुलदीप पठानिया ने कहा कि पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों पर भरोसा जताकर हमीरपुर में पार्टी की साख बढ़ाई है। बैठक में सीएम के हमीरपुर दौरे को सफल बनाने बारे भी विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 17, 18 और 19 फरवरी को तीन दिवसीय हमीरपुर प्रवास पर आ रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान कई योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन होंगे। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर, जिला प्रवक्ता राजेंद्र वर्मा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चेतन लखनपाल, जिला उपाध्यक्ष सुमन भारती, जिला महासचिव राजेश चौधरी, राजेश माना, केसी भाटिया, मनोज शर्मा अध्यक्ष हमीरपुर शहरी कांग्रेस, पार्षद अनिल चौधरी, रीटा खन्ना, प्रधान दुर्गा दास, गिरधारी लाल, हमीरपुर बीडीसी वाइस चेयरमैन शारदा देवी, जुगल किशोर, कुलवंत चोपड़ा, मनोहर लाल कानूनगो, सुनील ठाकुर, पवन छिंदी, मस्त राम के अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें