फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच से पहले चिकित्सक को दोषी ठहराना चिंताजनक : रंजीत

Thu, 02 Jul 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। फैकल्टी एसोसिएशन एंड रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसूता की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन

मीडिया को दिए बयान में प्रधान डॉ. रंजीत कुमार ने कहा कि बिना वैज्ञानिक साक्ष्य एवं विशेषज्ञ जांच के किसी भी चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाना या निष्कर्ष निकालना न्यायसंगत नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर चिकित्सकीय लापरवाही सिद्ध होती है तो आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अवश्य होनी चाहिए, लेकिन जांच पूरी होने से पूर्व किसी चिकित्सक को दोषी ठहराना या दबाव में दंडात्मक कार्रवाई करना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद अस्पतालों का घेराव करना, चिकित्सकों के विरुद्ध भीड़ एकत्र करना और जांच से पहले ही दोष तय करने का प्रयास एक चिंताजनक प्रवृत्ति बनता जा रहा है। इससे न केवल निष्पक्ष जांच प्रभावित होती है, बल्कि अस्पतालों में भर्ती अन्य मरीजों की चिकित्सा सेवाएं भी बाधित होती हैं।
विज्ञापन

डॉ. रंजीत कुमार ने राज्य सरकार एवं प्रशासन से चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें