हमीरपुर। हिमाचल कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के अपनी बेटी के लंदन स्थित एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में प्रवेश हेतु विदेश दौरे के विषय में भाजपाइयों की राजनीतिक बयानबाज़ी न केवल निंदनीय है, अपितु उनकी निम्न स्तर की मानसिकता को भी दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ और बारिश से उत्पन्न हुई स्थितियों से प्रदेश सरकार ने पूरी संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण से राहत एवं पुनर्वास कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जयराम सरकार के समय कोविड महामारी के दौरान अपनी निजी पूंजी से 11 लाख तथा 2023 की आपदा में 51 लाख रुपये राहत कोष में दान करके उच्च मानवीय मूल्यों का उदाहरण पेश किया है, जबकि भाजपा नेताओं ने मात्र आलोचना और राजनीतिक बयानबाज़ी करने का ही कार्य किया है। संवाद