फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चंबा हत्याकांड के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, एनआईए से जांच की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर चंबा में मनोहर हत्याकांड के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकाारियों ने कहा कि जो घटनाक्रम चंबा में हुआ है, उससे हमारे दिल को ठेस पहुंची है। भाजपा का लक्ष्य किसी प्रकार की अराजकता फैलाने का नहीं है, केवल पीड़ित परिवार से मिलकर उसका मनोबल बढ़ाने का है। हम प्रशासन के साथ खड़े हैं, पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो एसआईटी का गठन किया है, वह हमें मंजूर नहीं है।
विज्ञापन


शायद सरकार को इस मामले की गंभीरता समझ नहीं आ रही है। सरकार के कुछ लोग इस अपराधी को शरण देने का प्रयास कर रहे हैं। हम सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं और जिस प्रकार हमारे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एनआईए जांच की मांग की है, उसका हम समर्थन करते हैं। अगर प्रदेश सरकार दोषियों को कड़ी सजा नहीं देती और मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता नहीं दी गई तो भाजपा पूरे प्रदेश में एक जनांदोलन खड़ा करेगी, जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से प्रदेश सरकार की होगी।


इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, कैप्टन रंजीत सिंह, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, जिला भाजपा के महामंत्री हरीश शर्मा व अभयवीर सिंह लवली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर जिला उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा और इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान रहे प्रदर्शन से नदारद
भोरंज से पूर्व भाजपा विधायक डॉ. अनिल धीमान जिला मुख्यालय हमीरपुर में इस प्रदर्शन से नदारद रहे। जबकि वह दो बार भाजपा की टिकट पर भोरंज विस क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। गत दिवस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सभी संगठनात्मक जिलों में चंबा प्रकरण को लेकर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए थे। भोरंज से पूर्व विधायक कमलेश कुमारी और कर्मचारी नेता रहे देवराज शर्मा समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी हमीरपुर इस कार्यक्रम में भाग लेने विशेष तौर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें