फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मंडल स्तर पर होंगे भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन

Wed, 17 Apr 2024 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भाजपा चुनाव कार्यालय हमीरपुर में आयोजित बैठक में उप​स्थित पार्टी  पदा​धिकारी
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भाजपा हमीरपुर की जिलास्तरीय बैठक मंगलवार को पार्टी के चुनाव कार्यालय भोटा चौक में हुई। जिला अध्यक्ष देशराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में पांच भाजपा मंडल के अध्यक्ष और प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनावों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही पार्टी कार्यक्रमों की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी दिनों के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि चुनावों के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। 20 से 30 अप्रैल तक भाजपा मंडल स्तर पर पन्ना प्रमुख सम्मेलन करेगी। हर मंडल में भाजपा के लगभग तीन हजार पन्ना प्रमुख हैं। ऐसे में हर सम्मेलन में कम से कम तीन हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रमों में प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे। सम्मेलनों के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं।
उन्होंने कहा कि एक मई से बूथ विजय अभियान का आगाज किया जाएगा। इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर प्रचार सामग्री का वितरण करेंगे। इस बैठक में भाजपा जिला महामंत्री अजय शर्मा रिंटू, राकेश ठाकुर, बड़सर के प्रभारी अभयवीर लवली, नादौन के प्रभारी विनोद ठाकुर, भोरंज के प्रभारी पवन शर्मा, हमीरपुर के प्रभारी अनिल शामा, सुजानपुर के प्रभारी विजयपाल सोहारू और पांचों मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन







कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर : देशराज
भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा जो गारंटियां दी गई, वह धरातल पर पूरा होती नजर नहीं आ रही। जो फॉर्म महिलाओं से 1500 रुपये के लिए भरवाए गए हैं, उसमें भी महिला वर्ग को छला गया है। 300 यूनिट मुफ्त बिजली का झांसा देकर जनता से मजाक किया है, जो कांग्रेस की कथनी और करनी के अंतर को दिखाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत के संकल्प का ब्लू प्रिंट है। यह संकल्प पत्र मोदी की गारंटी हैं, जिसके पूरा होने की 24 कैरेट गारंटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें