फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मंडल स्तर पर पन्ना प्रमुख सम्मेलन करेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भाजपा हमीरपुर की जिला स्तरीय बैठक पार्टी के चुनाव कार्यालय भोटा चौक में होगी। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हमीरपुर देशराज शर्मा करेंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में जिले के पांचों मंडलों के अध्यक्ष व प्रभारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस दौरान पार्टी कार्यक्रमों की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी दिनों के कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी। जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि बैठक में पूर्व में चलाए गए कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। भाजपा 20 से 30 अप्रैल तक जिले में हर मंडल पर पन्ना प्रमुख सम्मेलन करेगी। हर मंडल में तीन हजार के लगभग पन्ना प्रमुख हैं। ऐसे में हर मंडल के सम्मेलन में कम से कम तीन हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों में प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे। सम्मेलनों के जरिये भाजपा चुनाव अभियान को सक्रिय करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें