फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा ने समीरपुर के विकास पर कांग्रेस को घेरा

Sun, 04 Oct 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। समीरपुर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा नेताओं जिला महामंत्री अजय रिंटू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चमन ठाकुर, जिला प्रवक्ता विनोद ठाकुर और समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लबली ने पलटवार किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार पंचायत के विकास पर सवाल उठाने से पहले अपनी सरकार की चुनावी गारंटियों का हिसाब जनता को दें। भाजपा नेताओं ने कहा कि समीरपुर पंचायत में प्रदेश का नंबर-1 प्राथमिक स्कूल, मिनी सचिवालय का बहुउद्देशीय भवन, लोक निर्माण विभाग की सब-डिवीजन, आयुर्वेदिक चिकित्सालय, पशु अस्पताल, आईटीआई और सीबीएसई स्कूल जैसी संस्थाएं मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि पंचायत के गांव पक्की सड़कों से जुड़े हैं और घरों में नल से पेयजल उपलब्ध है। ऐसे में विकास नहीं होने का दावा तथ्यों की अनदेखी है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं से बयानबाजी के बजाय अपनी सरकार के वादों और भोरंज क्षेत्र में किए गए कार्यों का हिसाब देने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें