फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धूमल से आशीर्वाद लेने पहुंचे भाजपा समर्थित प्रत्याशी

Thu, 14 May 2026 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। नादौन विधानसभा क्षेत्र से जिला परिषद चुनाव लड़ रहे भाजपा समर्थित चारों प्रत्याशियों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के समीरपुर स्थित निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर सभी प्रत्याशियों ने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा नादौन की चारों जिला परिषद सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास, सुशासन और जनविश्वास की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जाएं और केंद्र सरकार व भाजपा की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नादौन विधानसभा क्षेत्र के मलाग-धनेटा जिला परिषद वार्ड से भाजपा प्रत्याशी काजल का नामांकन रद्द हो गया था। यहां से भाजपा की विचारधारा की वंदना कुमारी ने नामांकन दाखिल करवाया था, जिन्हें अब उक्त जिला परिषद वार्ड से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें