समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष प्रेम कुमार धूमल। पार
टौणीदेवी (हमीरपुर)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने शनिवार देर शाम को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके समीरपुर स्थित आवास पर औपचारिक मुलाकात की। प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद वह पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से मिलने पहुंचे थे। ऐसे में राजनीतिक दृष्टि से यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर भी घर पर ही मौजूद थे। नेरी में संघ की प्रांत समन्वय बैठक में हिस्सा लेने के बाद बिंदल समीरपुर पहुंचे थे। संवाद