नादौन (हमीरपुर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल नादौन में सदस्यता अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को मंडल नादौन के अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया की अध्यक्षता में विधिवत रूप से किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के नेता और पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने सबसे पहले सदस्यता ग्रहण की। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया ने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। पठानिया ने कहा कि मंडल नादौन को 25000 सदस्यों का टारगेट मिला है। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सहयोग से मंडल नादौन में 30000 के करीब सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश आयुष प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अशोक शर्मा, जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष और नोहगी वार्ड से जिला परिषद सदस्य आशीष डोगरा, मंडल महामंत्री अजमेल वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सचिव विनोद पटियाल, बीडीसी के अध्यक्ष कमल शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्षा शकुंतला देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अक्षय शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्यार सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश कुमार, मनजीत ठाकुर, सरवन सिंह मीडिया प्रभारी राजेश रिंकू एवं पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।