हमीरपुर। जिला भाजपा हमीरपुर की एक विशेष बैठक पार्टी कार्यालय हमीरपुर में वीरवार को आयोजित हुई। इस बैठक में जिला के सभी 10 मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि मंडल भाजपा कार्यकारिणी की परिचय बैठकों का आयोजन जिला में किया जाएगा। प्रदेश स्तर के नेता 10 से 23 मार्च तक मंडल स्तर का प्रवास करेंगे और उनका परिचय होगा। नेताओं की बैठक पार्टी कार्यालय भोटा चौक में सुबह 11:00 बजे और दोपहर 02:00 बजे तक होगी। इस बैठक में पूर्व जिला महामंत्री अजय रिंट, पूर्व मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, कार्यालय सचिव का कार्य देख रहे गजन राम शर्मा, होशियार सिंह सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।