फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी बॉन्ड के जरिये भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को दिया अंजाम : कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, चंदे का कारोबार कर केंद्र सरकार ने अपने कार्यालय में खूब किया भ्रष्टाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने प्रेस बयान में कहा कि चुनावी बॉन्ड के जरिये चंदा जुटाने की नीति बनाकर भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को कानूनी दर्जा देते हुए खुली लूट को अंजाम दिया। कांग्रेस पार्टी की सरकार की ओर से इंफोर्समेंट निदेशालय (ईडी) का गठन जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ सार्थक एवं निर्णायक कार्रवाई करने के उद्देश्य से किया था। वहीं, भाजपा की केंद्र सरकार ने इस संस्था का इस्तेमाल भ्रष्टाचारियों को भाजपा में शामिल करने तथा धन उगाही करने के लिए किया। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद चुनावी बॉन्ड को लेकर जो जानकारियां सामने आ रही हैं उनसे स्पष्ट होता जा रहा है कि चंदे के धंधे में केंद्र सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार भी किया और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण भी दिया। पाकिस्तान, चीन की कंपनियों सहित बीफ का कारोबार करने वाली कंपनियों से चुनावी बॉन्ड के जरिये धन जुटाने से भाजपा के नकली राष्ट्र प्रेम और फर्जी हिंदुत्व का भी भंडाफोड़ हुआ है। भाजपा ने राजनीति में संवेदनाओं और नैतिकता को तार-तार करने का कार्य किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें