फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा वर्करों की कलह और बागियों की खींचतान में उलझी : पायलट

विज्ञापन
हमीरपुर गांधी चौक पर चुनावी सभा में पहुंचे राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को गांधी चौक पर हमीरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र वर्मा के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल में भाजपा वर्करों की कलह और बागियों की खींचतान में उलझी हुई है। उसके पास जनता के लिए कुछ करने का समय कहां है। कांग्रेस पार्टी अब तेजी से हिमाचल में अपने चुनाव प्रचार में आगे निकल रही है। हिमाचल में परिवर्तन की लहर साफ दिख रही है।
विज्ञापन

लोग भाजपा के झूठे वादों में आने वाले नहीं है। कांग्रेस में जो भी वायदे जनता से जब जब किए हैं, उन्हें पूरा किया है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के टिकट को लेकर बागी लोग उसके लिए सर दर्द बन चुके हैं। पार्टी इन्हीं लोगों में उलझी हुई है। आर्थिक रूप से यह प्रदेश खोखला हो गया है, लेकिन इसकी चिंता प्रदेश की भाजपा सरकार को 5 साल में नहीं रही। जनता अब अपने साथ हुए अन्याय को सूद समेत वसूल कर अपना जवाब देगी। ओपीएस जैसा बड़ा मुद्दा भाजपा क्यों हल नहीं कर पाई, इसका जनता जवाब चाहती है। सरकार के करोड़ों रुपये भाजपा सरकार ने अपने प्रचार पर फूंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें