हमीरपुर। बसस्टैंड हमीरपुर में 105.23 ग्राम बरामदगी मामले में दोनों आरोपी ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा किया है कि वह उधार में होशियारपुर से चिट्टा रखीद कर लाए थे।
एक 22 वर्षीय आरोपी शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज का छात्र है। बुधवार देररात को बस स्टैंड हमीरपुर में दोनों आरोपियों से जांच के दौरान एचआरटीसी के होशियार बस रूट के टिकट भी बरामद हुए है। अदालत से आरोपियों को पहली दिसंबर तक पुलिस रिमांड मिली है।
आरोपियों से बरामद किए गए चिट्टे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के पिछले रिकाॅर्ड को खंगाला जा रहा है। अभी तक भराड़ी थाना पुलिस से आरोपी आयुष का रिकाॅर्ड नहीं मिला है, जबकि रजत के खिलाफ यह पहला मामला है। आरोपियों के ड्रग टेस्टिंग भी की गई है, जिसमें वह नशे के आदी पाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में छानबीन जारी है।