क्रिकेट स्टेडियम अमत्तर नादौन में चल रहे अंडर-14 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मैच के दौरा
नादौन(हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में चल रहे अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में हमीरपुर और बिलासपुर के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले को बिलासपुर ने जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बिलासपुर ने पहली पारी में 157 रन बनाए। जवाब में उतरी हमीरपुर की टीम ने 41.3 ओवर में 109 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें दिव्यांश ने 25, कनिष्क ने 22 रन और अशांक ने 31 रनों का योगदान दिया। बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंश ने तीन, प्रतीक, मयंक तथा शिवांश ने दो-दो और प्रिंस ने एक विकेट प्राप्त किया।
बिलासपुर को पहली पारी में कुल 48 रन की लीड मिली। दूसरी पारी में बिलासपुर ने दिन का खेल समाप्त होने तक 36 ओवर में तीन विकेट पर 60 रन बनाए। इसमें अखिल ने नाबाद 32 रन बनाए। हमीरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अशरफ, अशांक और विवान ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। अंत में बिलासपुर को पहली पारी की लीड के आधार पर विजेता घोषित किया गया।