फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गारली के पास बस की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बड़सर मार्ग पर गारली के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान सुभाष शर्मा पुत्र कृष्णा दयाल निवासी गारली के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष शर्मा बाइक पर गारली से बिझडी की तरफ जा रहा था। रास्ते में दूसरी तरफ से आ रही बस की चपेट में आने से दुर्घटना का शिकार हो गया। बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

सुभाष शर्मा की उम्र ॉ59 वर्ष थी और बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट का कर्मचारी रहा है। अभी 1 साल पहले ही सेवानिवृत्त हुआ था। बड़सर थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि गारली के पास एक बाइक हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दीपावली पर इस तरह के हादसे से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें