फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चोरी की निकली हमीरपुर में बरामद बाइक, बंजार पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में संलिप्त युवक की तलाश में जुटी पुलिस, खंगाले सीसीटीवी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। गांधी चौक के समीप ट्रैफिक पुलिस हमीरपुर की ओर से कब्जे में ली गई बिना नंबर प्लेट की बाइक चोरी की पाई गई है। मोटरसाइकिल कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र से चोरी हुई थी। हमीरपुर पुलिस ने बाइक को बंजार पुलिस के हवाले कर दिया है। वीरवार शाम को एक बाइक सवार को पुलिस ने जांच के लिए गांधी चौक के समीप रोका। युवक से बाइक के दस्तावेज मांगे गए। इस दौरान वह पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दे पाया और टालमटोल करने लगा। पुलिस कार्रवाई के बीच ही वह बाइक को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया और छानबीन में बाइक कुल्लू निवासी व्यक्ति की निकली। बंजार क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत बंजार थाना पुलिस को दी थी। ऐसा माना जा रहा है कि कोई व्यक्ति इसे बंजार से चोरी कर हमीरपुर ले आया था और इसे बिना नंबर प्लेट चला रहा था। पुलिस की ओर से चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश उपाध्याय ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाइक चोरी की निकली है। इसे बंजार पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें