फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जेबीटी शिक्षकों को दिया जाएगा विद्यार्थियों को पढ़ाने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बैचवाइज नियुक्त शिक्षकों के लिए होगी 15 दिवसीय कार्यशाला
विज्ञापन


जिले में नियुक्त हुए हैं 86 जेबीटी शिक्षक

संवाद न्यूज़ एजेंसी

हमीरपुर। समग्र शिक्षा और स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत जेबीटी शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। बैचवाइज भर्ती के तहत नियुक्त इन शिक्षकों के लिए 15 दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में 16 से 30 सितंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यशाला में 15 दिन तक चार संसाधन व्यक्तियों की ओर से अलग-अलग सत्रों में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। संसाधन व्यक्ति अपने-अपने सत्र में शिक्षकों को स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोचक पढ़ाई, खेल गतिविधियों का आयोजन, बैचवाइज भर्ती के कारण हुआ गैप, स्कूलों में लर्निंग गैप दूर करने सहित अन्य विभिन्न मुद्दों पर प्रशिक्षण देंगे। कार्यशाला आयोजन को लेकर जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान ने खंड अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रशिक्षण लेने के बाद शिक्षक स्कूलों में सुचारु रूप से सेवाएं देंगे। इससे उन्हें स्कूलों में विभिन्न माध्यमों से पढ़ाई करवाने और विद्यार्थियों के लिए गतिविधियां आयोजित करने में सहायता मिलेगी। इस बारे में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर के मीडिया प्रभारी भवानी सिंह ने कहा कि नवनियुक्त जेबीटी शिक्षकों के लिए 16 से 30 सितंबर तक इंडक्शन कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों के लिए कार्यशाला सरकार की एक पहल है। इसका लक्ष्य शिक्षकों को स्कूलों में आने वाले परेशानियों को दूर करना है ताकि शिक्षकों को स्कूलों में पढ़ाई के दौरान किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें