फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पिकअप से टकराई बाइक, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत नंगल खुर्द में पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब नौ बजे नंगल खुर्द में राकेश कुमार उर्फ केशी निवासी गांव गोंदपुर जयचंद, तहसील हरोली अपनी पिकअप गाड़ी लेकर जा रहा था। आरोप है कि चालक ने बिना दाएं-बाएं देखे अचानक वाहन को सड़क की दूसरी ओर ले जाकर टाहलीवाल की तरफ मोड़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान टाहलीवाल की ओर से बाइक पर आ रहे शिव कुमार निवासी नंगल खुर्द की बाइक पिकअप से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि घटना के संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर पिकअप चालक राकेश कुमार उर्फ केशी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें