नादौन के ब्यास पुल के पास हुए बाइक व निजी बस की टक्कर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। (संवाद)
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के ब्यास पुल के नजदीक विश्राम के सामने सुबह करीब नौ बजे एक बाइक सवार की निजी बस से जोरदार टक्कर हो गई। बेला गांव निवासी दिनेश जब अपने बेटे को स्कूल में छोड़ने के लिए घर से निकले ही था कि कुछ ही दूरी पर जाकर उसकी बाइक की एक निजी बस से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दिनेश की टांग फैक्चर हो गई है। गनीमत यह रही कि इस हादसे उसके बेटे को हल्की चोट लगीं। जैसे ही यह घटना घटी सामने जीम में अभ्यास कर रहे कुछ युवा एकदम बाहर निकल आए और दिनेश को तुरंत एक निजी वाहन में अस्पताल के लिए रवाना किया।
बाइक चालक की गंभीर हालत को देखते हुए नादौन अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे टांडा के लिए रेफर किया, लेकिन परिजनों ने चिकित्सकों से होशियारपुर ले जाकर उपचार करवाने के लिए कहा और दिनेश को गंभीर हालत में होशियापुर के लिए रेफर किया। घटना के समय थोड़ी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। कुछ ही देर में नादौन-ज्वालाजी हाईवे मार्ग बहाल हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।