फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्ते ने गिराया बाइक चालक, टांगें फ्रेक्चर

Tue, 15 Dec 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-70 पर भूंपल में सड़क पर आवारा कुत्ते ने एक बाइक सवार को अस्पताल पहुंचा दिया। पठानकोट निवासी रोहित बाइक पर सवार होकर हमीरपुर से किटपल की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


भूंपल में अचानक एक आवारा कुत्ता बाइक के सामने आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर स्किड हो गई तथा बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल की मदद के लिए 108 सेवा के लिए फोन किया। घायल को नादौन अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉ. बीएस राणा ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर टांडा रेफर कर दिया। डॉ. राणा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की दोनों टांगों में फ्रेक्चर हो गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें