फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले से टकराकर मोटरसाइकिल सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। भोटा से तीन किलोमीटर दूर कुनाह पुल पर शनिवार सुबह एक मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे खड़े ट्राले में टकराने के बाद बुरी तरह से घायल हो गया। घायल की पहचान अनूप कुमार निवासी कन्नड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वह अपनी मोटरसाइकिल पर हमीरपुर की तरफ से आ रहा था। कुनाह खड्ड पर बने नए पुल के पास वह अपनी मोटरसाइकिल पर नियंत्रण खो बैठा। पुल पर ही मजदूर पैरापिट को रंग-रोगन भी कर रहे थे। मोटरसाइकिल यहां खड़े ट्राले से टकराया, जिसके चलते मजदूर तो बाल-बाल बच गए पर बाइक सवार पूरी तरह से घायल हो गया। उसे तत्काल भोटा अस्पताल लाया गया, जहां से उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर वहां पर ट्राला ना खड़ा होता तो मोटरसाइकिल पैरापिट से टकराकर नीचे कुनाह खड्ड में जाकर गिर सकता था। गनीमत यह भी रही कि हेलमेट लगाने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, ट्राले से टकराने के चलते हेलमेट भी टूट गया। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने कहा कि इस बारे में अभी तक शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें