फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी में तहसील भवन का निर्माण लटका

Tue, 26 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी
विज्ञापन
अधूरा भ्‍ावन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास खंड बिझड़ी में तहसील भवन का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। बजट के अभाव में भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा। करीब पांच साल बीत जाने के बाद भी बिझड़ी तहसील को अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है। वर्तमान में तहसील कार्यालय किराए के भवन में चल रहा है।
विज्ञापन


भवन का निर्माण कार्य पूरा न होने से हजारों रुपये किराये का भुगतान करना पड़ रहा है। 2011 में तत्कालीन मंत्री रविंद्र रवि ने नवनिर्मित उपतहसील भवन का शिलान्यास किया था। तब से लेकर आज तक निर्माणाधीन भवन का कार्य पूरा नहीं हो सका है।

हालांकि, कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बिझड़ी उपतहसील का दर्जा बढ़ाकर तहसील का दर्जा दे दिया है। लोक निर्माण विभाग ने भवन निर्माण का कार्य ठेकेदार को सौंपा है। भवन निर्माण का अधिकतर कार्य हो चुका है, शेष कार्य के लिए बजट नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अशोक कुमार, कुलदीप सिंह, पवन कुमार, रवि कुमार, सुलोचना देवी, श्रवण सिंह, रमेश चंद, विचित्र सिंह ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल से भवन निर्माण के लिए बजट उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


बिझड़ी तहसील भवन निर्माण कार्य के लिए धन की कमी हो रही है। इस कारण ठेकेदार ने कार्य को रोक दिया है। कुछ ही दिन में कार्य को शुरू करवा दिया जाएगा।
- बीएस सेन, सहायक अभियंता लोनिवि, बड़सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें