फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन में बिझड़ ब्लॉक ने भोरंज का हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में शुरू हुई अंडर-14 वर्ग की लड़कों की जिलास्तरीय खेलों में पहले दिन बिझड़ी ब्लॉक के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। कबड्डी के पहले मुकाबले में बिझड़ के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल की बदौलत भोरंज ब्लॉक को पराजित करके प्रथम जीत दर्ज की। इसी तरह वाॅलीबाल के मुकाबले में शिक्षा खंड भोरंज ब्लॉक ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए बिझड़ ब्लॉक को दोनों सेटों में हराकर जीत दर्ज की। इसी तरह खो-खो और बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी बिझड़ ब्लॉक के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने भोरंज ब्लॉक को हराया है। पहले दिन चार मुकाबलों में बिझड़ ब्लॉक के खिलाड़ियों ने तीन मैचों में जीत दर्ज करके अपना दबदबा कायम किया। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के एडीपीओ करतार चंद व भोरंज ब्लॉक के समन्वयक अशोक शर्मा ने बताया कि जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर, भोरंज, नादौन, सुजानपुर, बिझड़ व गलोड़ ब्लॉक के करीब 450 खिलाड़ी माइनर व मेजर खेलों में भाग ले रहे हैं। पहले दिन खेलकूद प्रतियोगिताएं दोपहर तीन बजे शुरू की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें