फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिहाल महिला मंडल ने किया प्रथम स्थान हासिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। भाजपा की ओर से महिला मंडलों के लिए पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता का आयोजन रामलीला मैदान रैल में किया गया। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में बताया कि यह कार्यक्रम सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की ओर से लुप्त होती जा रही हिमाचली संस्कृति को प्रोत्साहित करने, मातृ शक्ति को सम्मान देने और बेहतर मंच प्रदान करने के लिए चलाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अनुराग सिंह ठाकुर ने राम मंदिर बनने के उपलक्ष्य पर राम मंदिर का स्मृति चिह्न भेंट स्वरूप सभी प्रतिभागियों को बतौर पुरस्कार भेजा है। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्षेत्रभर के 35 महिला मंडल प्रतिभागी बने। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बलडूहक पंचायत के महिला मंडल बिहाल को प्राप्त हुआ। इस महिला मंडल टीम की अगुवाई प्रधान सुमन राणा कर रही थीं। इस महिला मंडल ने जब अपनी भजन प्रस्तुति की तो पूरा पंडाल झूम उठा। दूसरा इनाम वूणी पंचायत के जंदली राजपूता के महिला मंडल को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें