फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धूमल ने भाजयुमो के नव मतदाता सम्मेलन में किया मार्गदर्शन

विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल टौणी देवी में पीएम के कार्यक्रम को सुनते हुए। स्रोत : भाजपा
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। भाजपा युवा मोर्चा सुजानपुर के नव मतदाता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने पर सबको बधाई दी। वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवा नव मतदाताओं को संबोधित किया और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जो जिम्मेवारी उनके हिस्से आई है उसका महत्व बताया।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतवर्ष की लोकतांत्रिक प्रणाली का हिस्सा बनकर आप सभी कुछ समय में पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग कर भारतवर्ष को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान अदा करने जा रहे हैं, इस बात पर आप सभी को गर्व होना चाहिए। हाल ही के कुछ वर्षों में भारतवर्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर जो पहचान बनाई है, यह हम सभी भारतवासियों के लिए अविस्मरणीय अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें