फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ और उसके परिवार ने भतीजी से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकियां देने पर मामला दर्ज हुआ है। मोनू देवी पत्नी अमित कुमार गांव कोहला फतेहपुर डाकघर फतेहपुर तहसील नादौन जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने वर्ष 2012 में अपनी बुआ से उनका मकान खरीद किया था। जिसका इकरारनामा वर्ष 2018 में तहरीर हुआ था। शुक्रवार को समय करीब 8 बजे सुबह वह और उसका पति अपने घर पर थे तो इसकी बुआ शकुंतला देवी और उसके परिवार के सदस्य उनके आंगन में आए और मकान खाली करने के लिए कहने लगे तथा घर के अंदर प्रवेश करके सामान को बाहर फेंकने लगे। इसके रोकने पर उन सभी ने उसके साथ मारपीट, गाली गलौज व धमकियां दीं। इस मारपीट से उसे चोटें आई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें