शिव शक्ति युवक मंडल क्लब बाड़ी के सदस्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्कर खड्ड बनॉल्ट के खेल मैदान में बुधवार को क्रिकेट महासंग्राम का शुभारंभ हुआ। क्रिकेट महासंग्राम शुभारंभ शिव शक्ति युवक मंडल क्लब बाड़ी के सदस्यों ने किया। क्रिकेट महासंग्राम के प्रथम संस्करण का आगाज प्रवीण मेमोरियल टूर्नामेंट के नाम से किया गया।
शिव शक्ति युवक मंडल क्लब बाड़ी के प्रधान सैंटी व अंकुश राणा ने कहा कि क्रिकेट महासंग्राम का आयोजन केवल पंचायतों के युवाओं के लिए किया जा रहा है। सप्ताहभर आयोजित हो रही प्रतियोगिता में 20 टीमों ने पंजीकरण करवाया है। प्रतियोगिता के प्रथम दिन कोई भी मुकाबला नहीं हुआ। दूसरे दिन से क्रिकेट के मुकाबले शुरू होंगे। टीमों के खाने का प्रबंध भी मैदान में क्लब के माध्यम से किया गया है।