फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैरिटेबल अस्पताल में उपचार शुरू, पहले दिन पहुंचे कम लोग

विज्ञापन
चैरिटेबल अस्पताल भोटा में पीपीई किट पहनकर मरीज का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य पर बुधवार को राधास्वामी चैरिटेबल अस्पताल भोटा आम मरीजों की सुविधा के लिए खुल गया है। करीब नौ माह बाद बुधवार को लोगों को यहां उपचार मिलना शुरू हुआ। हालांकि, प्रथम दिन यहां बहुत कम मरीज उपचार लेने पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने भवन के बाहर टेंट लगाया है। जहां आने वाले मरीजों और तीमारदारों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। यदि किसी में कोरोना लक्षण पाए जाते हैं तो पहले उसका कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर मरीज का इलाज किया जाएगा। लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। चिकित्सक पीपीई किट में लोगों का उपचार कर रहे हैं। मरीजों की सुविधा के लिए कैंटीन भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

डॉ. अब्दुल कलाम सोसाइटी के संस्थापक अमरजीत सिंह का कहना है कि करीब नौ माह बाद लोगों की सुविधा के लिए राधास्वामी अस्पताल खुला है। इसके लिए प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं। बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल का कहना है कि यह खुशी का पल है कि आम जनता के लिए राधास्वामी अस्पताल खोल दिया गया है। अप्रैल माह में इस अस्पताल को जिला कोविड हेल्थ सेंटर बना दिया गया था। यहां कोरोना मरीजों का उपचार किया जाता था। नवंबर में कोविड हेल्थ सेंटर को यहां से शिफ्ट करने के आदेश होने के बाद 13 जनवरी को इसे आम मरीजों के लिए खोल दिया गया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर, व्यापार मंडल भोटा के प्रधान सन्नी शर्मा,
पकंज, पवन, राजेंद्र वर्मा, अश्वनी सोनी, विनोद कतना, चंद्रशेखर, संजय कुमार, अनिल धीमान आदि ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल व बड़सर के पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें