फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज को जल्द मिलेगी बस अड्डे की सौगात, 95 फीसदी काम पूरा

Thu, 12 Nov 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भोरंज में निर्माणाधीन बस अड्डा। संवाद
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। भोरंज में निर्माणाधीन बस अड्डे का काम जल्द पूरा होने वाला है। बस अड्डे का करीब 95 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस बस अड्डे के शुरू होने से क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग का दावा है कि अगले एक से डेढ़ महीने में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। बस अड्डे का निर्माण आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। यहां एक साथ 15 से 20 बसों को खड़ा करने की क्षमता होगी।
इससे बसों की आवाजाही व्यवस्थित होने के साथ यात्रियों को भी राहत मिलेगी। बस अड्डे में दो मंजिला भवन बनाया गया है, जिसमें कार्यालय, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए भवन में कैंटीन के साथ तीन दुकानों की व्यवस्था भी की गई है। इससे बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को खाने-पीने और अन्य जरूरी सामान की सुविधा मिलेगी। वहीं, बस अड्डे के समीप मैदान का निर्माण कार्य भी जारी है।
बस अड्डे के शुरू होने से बसों के ठहराव और संचालन को व्यवस्थित करने के साथ यात्रियों को एक ही स्थान पर कई बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी। गौरतलब है कि भोरंज के लोग लंबे समय से क्षेत्र में बस अड्डे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

कोट
बस अड्डे का निर्माण अब समाप्ति की ओर है। कुछ काम शेष है। इसे जल्द ही समाप्त कर लिया जाएगा। -जयपाल नायक, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भोरंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें