फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज थाना प्रभारी ने भरेड़ी और महल स्कूल को लिया गोद

Fri, 25 Apr 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भोरंज थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश पर पुलिस कर्मचारी सरकारी स्कूलों को गोद लेने लगे हैं। इससे बच्चों को बढ़ते नशे व अन्य अपराधिक घटनाओं से बचने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

भोरंज थाना प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने भोरंज उपमंडल के अंतर्गत आने वाली पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी और महल स्कूल को गोद लिया है। इसके लिए स्कूल मुखियों को सूचित कर दिया गया है। भोरंज थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में युवाओं व विशेषकर बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृति चिंता का विषय बनी हुई है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए अब स्कूलों में बच्चों को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दोंनों स्कूलों में स्वयं जाकर बच्चों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाकर अच्छे नगारिक बनाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। संस्थानों के नजदीक 100 मीटर के दायरे में आने वाली दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा, ताकि स्कूलों में बच्चों को नशे के प्रयोग में होने वाले मादक पदार्थों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बच्चों को साइबर अपराध की घटनाओं से अवगत करवाकर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस का स्कूली बच्चों से सीधा संवाद पुलिस विभाग के लिए अपराधिक घटनाओं को रोकने में वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने भी स्कूलों को गोद लिया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी के प्रधानाचार्य डॉ. राजगीर ने स्कूल को गोद लेने पर भोरंज थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें