फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तीन वर्ष बाद भौंखर पंचायत को मिला अपना भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
किराए के कमरों में चलाया जा रहा था पंचायत भवन
विज्ञापन

13 लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। तीन वर्ष बाद भौंखर पंचायत को अपना भवन मिल गया है। 13 लाख की लागत से बने पंचायत भवन में समारोह आयोजन सहित अन्य सभी सुविधाएं होंगी। पूर्व में वर्ष 1986 में बना पंचायत भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका था। ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों ने तीन वर्ष पूर्व पंचायत घर को डिस्मेंटल करके नए भवन के निर्माण कार्य को लेकर प्रस्ताव भेजा था। बजट स्वीकृत होने के बाद वर्ष 2023 में पंचायत घर भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। ऐसे में भवन न होने से पिछले तीन वर्षों से पंचायत कार्यालय किराए के दो कमरों में चलाया जा रहा था। इससे पंचायत कार्यालय में कार्य कराने आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वर्तमान में पंचायत में 13 लाख की लागत से नया पंचायत घर बनकर तैयार हो गया है। पंचायत भवन में एक हॉल और दो आधुनिक कमरे तैयार किए गए हैं। हॉल का प्रयोग ग्रामीण सामाजिक समारोह आयोजन को लेकर कर सकेंगे। इससे उन्हें काफी सुविधा मिलेगी। इस बारे में भौंखर पंचायत के प्रधान वीरेंद्र कुमार ने कहा कि नए भवन में पंचायत का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। निर्माण कार्य पर 13 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें