फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भानवी ठाकुर ने हिंदी ओलंपियाड में झटका प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कलंझडी देवी स्थित कराड़ा गांव निवासी भानवी ठाकुर ने अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भानवी ठाकुर को अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड नई दिल्ली की ओर से प्रमाण पत्र और सिल्वर जोन फाउंडेशन की ओर से पदक देखकर सम्मानित किया गया। भानवी ठाकुर ने इसका श्रेय प्रधानाचार्य सुनीता ठाकुर और कक्षा के अध्यापकों को दिया है। भानवी ठाकुर की माता सोनिया ठाकुर और पिता जसवीर ठाकुर ने कहा कि वह पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में होनहार है। भानवी ठाकुर का एक छोटा भाई पंशुल ठाकुर दूसरी कक्षा और बड़ी बहन हर्मिता ठाकुर सातवीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें