फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: संकट मोचन हनुमान मंदिर भलेठ में बैसाखी पर लगेगा भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा के साथ-साथ आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा हनुमान मंदिर
विज्ञापन

कभी महाराजा संसार चंद की सीमा का होता था प्रवेश द्वार
संवाद न्यज एजेंसी
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के गांव भलेठ के संकट मोचन मंदिर में 13 अप्रैल बैसाखी पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र पटियाल ने कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर हर सुविधा जुटाने का प्रयास किया है। प्राचीन काल में यह महाराजा संसार चंद कटोच का प्रवेश द्वार हुआ करता था। संकटमोचन नाम से जाने वाला यह मंदिर श्रद्धा के साथ-साथ आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। सुजानपुर से करीब पांच किलोमीटर दूर गांव भलेठ में हमीरपुर सुजानपुर मुख्य सड़क पर यह मंदिर स्थित है। बताया जाता है कि महाराजा संसार चंद की सीमा का यह कभी प्रवेश द्वार हुआ करता था। मंदिर के प्रवेश द्वार के बाहर हनुमान तथा दूसरी तरफ भैरव की प्रतिमा स्थापित है। मंदिर के अंदर एक तरफ मां दुर्गा और राम-लक्ष्मण, भरत, सीता, हनुमान की प्रतिमा स्थापित है। वहीं, मंदिर के प्रांगण में हर तरफ विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिर स्थापित किए गए हैं। मंदिर की नीचे की ओर एक प्राचीन झरना है। इसे स्थानीय भाषा में झराह कहते हैं। मान्यता है कि इस पानी में नहाने से निसंतान महिलाओं को संतान की प्राप्ति की मनोकामना पूरी होती है। मंदिर के नीचे की ओर बहती ब्यास नदी का एक संगम है। इसे त्रिवेणी भी कहा जाता है। मंदिर में हर मंगलवार हड्डी विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र पटियाल निशुल्क सेवा देते हैं। जहां सैकड़ों की संख्या में मंगलवार लोग अपने स्वास्थ्य जांच को लेकर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें