अवाहदेवी (हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की गृह पंचायत समीरपुर के राजकीय उच्च विद्यालय को अपग्रेड कर वरिष्ठ माध्यमिक बना दिया गया है। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी कि लहर है। क्षेत्र के लोगों में जगदीश चंद, राज कुमार, पवन कुमार, मिलाप चंद, प्रीतम चंद आदि ने इसके लिए सुक्खू सरकार का धन्यवाद किया है। स्कूल के कार्यकारी प्रवक्ता पवन कुमार चंदेल ने कहा कि आठ अप्रैल सोमवार से विज्ञान और कॉमर्स के दाखिले शुरू कर दिए जाएंगे। अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को पांच से आठ किलोमीटर दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। विद्यार्थियों को बारहवीं कक्षा तक समीरपुर स्कूल में ही शिक्षा मिलेगी।